सेंसर बोर्ड ने फिल्म पठान में कैंची चलाई 

सेंसर बोर्ड ने फिल्म पठान में कैंची चलाई 

नई दिल्ली [ महामीडिया ]  फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई थी । बढ़ते विवादों को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के करीब 10 सीन को बदलने को कहा है। इसके अलावा कुछ डायलॉग्स को भी चेंज करने को कहा है। दरअसल जब से इस फिल्म का टीजर और सॉन्ग रिलीज हुआ था, तब से इस पर जमकर बवाल मचा हुआ है। कुछ लोगों को फिल्म के सॉन्ग बेशरम रंग के लिरिक्स पर आपत्ती है, तो कुछ को दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर। इन विवादों की वजह से सेंसर बोर्ड ने ये फैसला लिया है। इस फिल्म में 'रॉ' शब्द को बदलकर 'हमारे' और 'लंगड़े लूले' की जगह 'टूटे फूटे', 'PM' की जगह 'राष्ट्रपति या मंत्री', 'PMO' शब्द को 13 जगह से हटाया गया है। इतना ही नहीं इसमें 'अशोक चक्र' को 'वीर पुरस्कार', 'पूर्व केजीबी' की जगह इसे 'पूर्व एसबीयू' और 'मिसेज भारतमाता' को 'हमारी भारतमाता' कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्म में 'स्कॉच' की जगह 'ड्रिंक' शब्द बोला जाएगा और टेक्स्ट 'ब्लैक प्रिजन, रूस' की जगह अब दर्शकों को केवल 'ब्लैक प्रिजन' नजर आएगा।

सम्बंधित ख़बरें