अभिनेत्री प्रिया राजवंश के मामले में चार्जशीट दायर 

अभिनेत्री प्रिया राजवंश के मामले में चार्जशीट दायर 

चंडीगढ़ [ महामीडिया] प्रिया राजवंश, जिनका मार्च, 2000 में मुंबई के जुहू में कत्ल हो गया था, उनकी चंडीगढ़ सेक्टर 5 स्थित करोड़ों प्रॉपर्टी के विवाद में सीबीआई ने चंडीगढ़ कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। मामले में आरोपी चंडीगढ़ सेक्टर 11 के अमरदीप सिंह बराड़ के खिलाफ यह केस दायर हुआ है।उस पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में फर्जी याचिका दायर करने के आरोप हैं। मामला 6 कनाल में बनी लगभग 30 करोड़ रुपए की कोठी से जुड़ा हुआ है। कोर्ट अब 22 फरवरी को कोर्ट चार्जशीट पर अगली कार्रवाई करेगा। सीबीआई ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर 24 मार्च, 2021 को धोखाधड़ी, जालसाज़ी, आपराधिक साजिश रचने और सबूत के तौर पर इस्तेमाल हो पाने वाले दस्तावेजों को नष्ट करने जैसी धाराओं में यह केस दर्ज किया था।

सम्बंधित ख़बरें