चीता वेब सीरीज को मंजूरी मिली

चीता वेब सीरीज को मंजूरी मिली

भोपाल [ महामीडिया] जीवों से भारत के प्रेम को जल्द ही पूरी दुनिया देखेगी। एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में चीतों को आबाद करने की पहली घटना पर बनने वाली चीता वेब सीरीज के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी दे दी है। इस वेब सीरिज को चार भागों में बनाया जाएगा। इसमें चीतों की विलुप्ति के बाद अफ्रीकी महाद्वीप से भारत में इन्हें बसाने की कठिन कहानी बयां की जाएगी।

  • वेब सीरीज के जरिये चीतों को भारत लाने में आई कठिनाइयों, चीतों की स्थिति और भविष्य की अपेक्षाओं को बताने के साथ ही लोगों को इस प्रोजेक्ट की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा।
  • अब तक अफ्रीका से 20 चीते भारत लाए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें