फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर विवाद गहराया
भोपाल [महामीडिया] मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी नई फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट में फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसके बाद यह विवादों में घिर गया। मुंबई के एक वकील का आरोप है कि ‘पंडित’ जैसे सम्मानजनक शब्द को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस कारण उन्होंने फिल्म के मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है।