फिल्म धुरंधर 2  विरुद्ध कॉपीराइट उल्लंघन का मामला

फिल्म धुरंधर 2  विरुद्ध कॉपीराइट उल्लंघन का मामला

भोपाल [ महामीडिया] त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्म धुरंधर 2 के  फिल्ममेकर के विरुद्ध कॉपीराइट उल्लंघन का केस दायर किया है। आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में गाने रंग दे लाल (ओए ओए) का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि उनकी फिल्म त्रिदेव के गानों तिरछी टोपीवाले (ओए ओए) और हम प्यार करने वाले या उनके मिलते-जुलते वर्जन का उपयोग फिल्म में बिना लाइसेंस या अनुमति के किया गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स का कहना है कि इस गाने और उसके साउंड रिकॉर्डिंग के अधिकार उन्हीं के पास हैं । दायर किए गए मुकदमे में मांग की गई है कि गाने के आगे उपयोग पर रोक लगाई जाए, साथ ही हर्जाना और अन्य जरूरी राहत भी दी जाए।

 

सम्बंधित ख़बरें