दिल्ली हाई कोर्ट से समीर वानखेड़े को झटका

दिल्ली हाई कोर्ट से समीर वानखेड़े को झटका

भोपाल [महामीडिया] आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा। अदालत ने आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के खिलाफ दायर उनकी याचिका को खारिज कर दिया।कोर्ट ने कहा कि इस मामले की सुनवाई करने का उसके पास अधिकार नहीं है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि समीर वानखेड़े चाहें तो उचित अदालत में दोबारा याचिका दायर कर सकते हैं। इस सीरीज में कई बॉलीवुड एक्टर्स ने कैमियो किया है। सीरीज के 7वें एपिसोड में रणबीर कपूर को ई-सिगरेट पीते दिखाया गया है। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

सम्बंधित ख़बरें