फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा महाकाल की शरण में

फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा महाकाल की शरण में

भोपाल [ महामीडिया] फिल्म धुरंधर की अभिनेत्री सारा अर्जुन आज शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद थीं। सारा ने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।सारा अर्जुन पहली बार महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और करीब दो घंटे तक आरती में शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने “जय महाकाल” के जयकारे लगाए और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

सम्बंधित ख़बरें