गंगा,घाघरा और बागमती जैसी सहित आठ नदियां खतरे के निशान से ऊपर
भोपाल [ महा मीडिया] गंगा के अलावा कोसी, गंडक, घाघरा, पुनपुन और बागमती जैसी प्रमुख नदियां लाल निशान (खतरे के निशान) से ऊपर बह रही हैं। बिहार में गंगा समेत 8 नदियां उफान पर हैं। राज्य के 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 35.89 लाख लोग प्रभावित हैं। कोसी, गंडक और घाघरा नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। सारण में माही नदी पर बना जमींदारी बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है।