नवीनतम
स्टेट बैंक में दो करोड़ का गबन
भोपाल [ महामीडिया] स्टेट बैंक के बिल्हा ब्रांच में दो करोड़ छै लाख सैंतीस हजार 600 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। एसीबी की टीम ने बैंक के तत्कालीन कैशियर को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है। इसमें बताया गया कि बैंक के कर्मचारियों ने मिलकर 19 दिसंबर 2024 से दो जनवरी 2025 के बीच बैंक खातों और रिकार्ड में गड़बड़ी कर दो करोड़ छै लाख सैंतीस हजार 600 का गबन किया है।