सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने धर्मेंद्र को याद किया

सदाबहार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने धर्मेंद्र को याद किया

मुंबई [महामीडिया] हाल ही में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हुआ है। उनको लेकर अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने खुलकर बात की है और हिंदी सिनेमा के ही-मैन की खासियत के बारे में जिक्र किया है। एक दिग्गज अभिनेता के तौर पर धर्मेंद्र को हमेशा याद किया जाएगा। 6 दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई शानदार मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ भी फिल्मों में काम किया था। माधुरी दीक्षित धर्मेंद्र को लेकर बोलीं  ''मैंने उनके साथ काम किया। वह वाकई कमाल के इंसान थे। हद से ज्यादा हैंडसम और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति। पल पल दिल के पास तुम रहती हो... उनका गाना मेरे फेवरेट है। कई बार उनसे मेरी मुलाकात भी हुई और हर बार वह खास रही। शायद उनके जैसा कोई और नहीं। 

सम्बंधित ख़बरें