मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन

मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन

नईदिल्ली [ महामीडिया] हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि राजू अपने साॅन्ग देसी देसी ना बोल्याकर से काफी फेमस हुए हैं। वे इस गाने से पूरे उत्तर भारत में पाॅपुलर हो गए थे। राजू पंजाबी की उम्र 40 साल थी। सिंगर पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार भी हो रहा था। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया, लेकिन अचानक फिर राजू की तबियर खराब होने से उन्हें दोबारा एडमिट करना पड़ा था।

सम्बंधित ख़बरें