फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कान्हा का भ्रमण किया 

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कान्हा का भ्रमण किया 

भोपाल [ महामीडिया] फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को मध्य प्रदेश बहुत पसंद आया है। कान्हा घूमने आए सुनील को मप्र की हरियाली भा गई। उन्होंने तो यहां तक कहा कि उनका मन है कि वह बार बार मध्य प्रदेश आएं।फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ बीते दिनों मंडला के कान्हा घूमने आए थे। सड़क मार्ग से लौटते समय जबलपुर के पास उमरिया स्थित एक ढाबे में परिवार के साथ खाना खाया और मध्यप्रदेश की जमकर तारीफ की।ढाबा संचालक दिलीप खत्री ने बताया कि बीते 5 जनवरी को सुपर स्टार सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ मंडला से लौटते समय उनके ढाबे में रुके थे। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद था। सुनील शेट्टी करीब 1 घंटे तक परिवार के साथ रुके थे।उन्होंने वेज खाने की फरमाइश की। सुनील शेट्टी और उनके पूरे परिवार ने छोले भटूरे, आलू के पराठे खाए और लेमन जूस पिया।सुपर स्टार सुनील शेट्टी को मध्यप्रदेश का खाना इतना पसंद आया कि उन्होंने पूरे परिवार के साथ ना सिर्फ खाना खाया बल्कि प्रदेश की आवो हवा की भी जमकर तारीफ की।
 

सम्बंधित ख़बरें