पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक

पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक

भोपाल [महामीडिया] पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक 3 जुलाई को लॉन्च हो चुका है। रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी इस मेगा फिल्म का प्रोमो देशभर के 9 बड़े शहरों में एकसाथ दिखाया गया। फिल्म का फर्स्ट लुक मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, कोच्चि, बेंगलुरु और हैदराबाद में एक साथ लॉन्च किया गया जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म के 3 मिनट के पहले लुक वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो में पौराणिकता को आधुनिक तकनीक और जबरदस्त विज़ुअल ट्रीटमेंट के साथ पेश किया गया है। फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और यश का लुक देखने को मिला है। फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाई को दिखाया गया है। रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है।सोशल मीडिया पर रणबीर और यश को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

सम्बंधित ख़बरें