जर्मनी और नीदरलैंड फ़ीफ़ा विश्व कप से बाहर

जर्मनी और नीदरलैंड फ़ीफ़ा विश्व कप से बाहर

भोपाल [ महामीडिया] चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी और नीदरलैंड फ़ीफ़ा विश्व कप से बाहर हो गई है। अतिरिक्त समय के बाद पराग्वे और जर्मनी की टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं । इसके बाद हुए रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने जर्मनी को हरा दिया। नीदरलैंड भी विश्व कप फुटबॉल से बाहर हो गया है उसे पेनाल्टी शूट में मोरक्को ने हराया । उधर ब्राजील ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है । मैच की शुरुआत में जापान ने 29वें मिनट में काइशु सानो के गोल से बढ़त बना ली थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे था। हालांकि दूसरे हाफ में ब्राजील ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में कासेमिरो ने बराबरी का गोल दागा जबकि इंजरी टाइम (90+5') में गेब्रियल मार्टिनेली ने विजयी गोल कर ब्राजील को यादगार जीत दिला दी। आखिरी सीटी बजते ही ब्राजील ने 2-1 की जीत के साथ अगले दौर का टिकट हासिल कर लिया जबकि जापान का शानदार अभियान यहीं समाप्त हो गया।

सम्बंधित ख़बरें