फिल्म द केरल स्टोरी का शानदार प्रदर्शन 

फिल्म द केरल स्टोरी का शानदार प्रदर्शन 

नईदिल्ली [ महामीडिया] फिल्म द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से अब तक तीन वीकेंड गुजर गए हैं। ये फिल्म लगातार कमाई कर रही है। फिल्म ने लाखों लोगों के मन में कहानी की छाप छोड़ दी है। दर्शकों को इसकी कहानी काफी पसंद आ रही है। बढ़ते दिनों के साथ फिल्म का कलेक्शन कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है। अब फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन लगभग 8 करोड़ का बिजनेस किया था।

सम्बंधित ख़बरें