हिमेश रेशमिया के पिता का निधन

हिमेश रेशमिया के पिता का निधन

भोपाल [ महामीडिया] म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन हो गया है। विपिन रेशमिया खुद एक सफल संगीतकार थे। दिग्गज संगीतकार ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते कुछ समय वह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों को आस थी कि विपिन जी जल्द ही ठीक होकर घर लौटेंगे। लेकिन बीती 18 सिंतबर की रात 8.30 बजे उनका निधन हो गया। हिमेश संगीत की दुनिया में अपने पिता को ही गुरू मानते थे। 

सम्बंधित ख़बरें