हॉलीवुड एडवेंचर फिल्म का भारत में जोरदार प्रदर्शन 

हॉलीवुड एडवेंचर फिल्म का भारत में जोरदार प्रदर्शन 

नईदिल्ली ( महामीडिया) विन डीजल की हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस- 10' आते ही सिनेमाघरों में छा गई है। इस फिल्म के इंडिया में रिलीज होने की वजह से 'द केरल स्टोरी' के कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है। विन डीजल और लुडाक्रिस स्टारर एक्शन एडवेंचर फिल्म को भारतीय ऑडियंस का भी खूब प्यार मिल रहा है। फैंस के बीच में इस मूवी सीरीज का हमेशा से ही क्रेज रहा है। इंडिया में इंग्लिश लैंग्वेज में तो फिल्म को लोग पसंद कर ही रहे हैं, लेकिन इसके अलावा हिंदी में भी फिल्म की कमाई काफी अच्छी है। 20 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सम्बंधित ख़बरें