हालीवुड फिल्म 'बार्बी' का धमाल 

हालीवुड फिल्म 'बार्बी' का धमाल 

भोपाल [ महामीडिया] 'बार्बी' के फैंटसी वर्ल्ड की कहानी हर किसी को काफी पसंद आ रही है। हालीवुड फिल्म बार्बी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को इंडिया में अंग्रेजी भाषा में ही रिलीज किया गया था। वहीं अब ये फिल्म वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। इंडिया के साथ-साथ बाकी देशों में भी फिल्म को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बार्बी ग्रेटा गर्विग के डायरेक्शन में बनी है। फिल्म ने शुरुआत के तीन दिनों में ही 155 मिलियन डॉलर का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म का कलेक्शन शनिवार को 6.5 और रविवार को 7.15 करोड़ रहा है। हालांकि, वर्किंग डे पर इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 2.43 करोड़ का कलेक्शन किया। इंडिया में फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक 21.08 करोड़ का हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें