मुंबई में अवैध स्टूडियो ढहाया गया 

मुंबई में अवैध स्टूडियो ढहाया गया 

भोपाल [ महामीडिया] मुंबई के मढ इलाके में समुद्र किनारे बने अवैध स्टूडियो पर शुक्रवार सुबह बुलडोजर चला दिया गया है  यह अवैध स्टूडियो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बनाया गया था।करीब 5 लाख वर्ग फीट में फैला यह हाईटेक स्टूडियो साल 2021 में बना था। इसे बनाने में करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें 'रामसेतु' और 'आदिपुरुष' जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग हुई। रामसेतु का बजट 150 करोड़ और आदिपुरुष का बजट 600 करोड़ बताया जाता है। ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक को आज नष्ट कर दिया गया। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना यह स्टूडियो पूर्व मंत्रियों आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बना था। 

सम्बंधित ख़बरें