भारतीय टेलीविजन का पहला टॉक शो 

भारतीय टेलीविजन का पहला टॉक शो 

भोपाल  [ महामीडिया] टॉक शोज हमेशा से ही काफी पॉपुलर रहे हैं। यही एक जरिया होते हैं, जब फैंस अपने फेवरेट सितारे को प्रोफेशनल और पर्सनल और ज्यादा जान पाते हैं। हालांकि, आज के समय में सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स अपने फैंस से काफी कनेक्टेड रहते हैं। लेकिन टाक शो पर फैंस को उनके कई सवालों के जवाब मिल जाते हैं। भारतीय टेलीविजन का पहला सेलिब्रिटी टॉक शो साल 1972 में शुरू हुआ था। इस शो का नाम था फूल खिले हैं गुलशन गुलशन। यह दूरदर्शन पर आया करता था। दरअसल, इस शो का नाम एक गाने फूल खिले हैं गुलशन गुलशन से लिया गया था। इस शो को एक्ट्रेस-यूट्यूबर तबस्सुम गोविल ने होस्ट किया था। उस समय इस शो को काफी फेम मिला था। इतना ही नहीं, यह साल एक, दो साल नहीं, बल्कि 1972 से लेकर 1933 तक यानी कि 21 सालों तक चला था। तबस्सुम गोविल अपने शो में कई सेलेब्स को बुलाकर, उनके इंटरव्यू लेती थीं। 
 

सम्बंधित ख़बरें