भारतीय महिला फुटबॉल टीम एशियन कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची 

भारतीय महिला फुटबॉल टीम एशियन कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची 

भोपाल [ महामीडिया] अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम पहली बार AFC अंडर-17 महिला एशियन कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंची है। चीन के सूझोऊ में खेले गए आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने लेबनान को 4-0 से हराया। प्रीतिका बर्मन ने दो गोल किए, जबकि अल्वा देवी संजम और जोया ने एक-एक गोल दागा। भारत ने ग्रुप स्टेज 3 अंकों के साथ खत्म किया और थाईलैंड के साथ 'बेस्ट थर्ड प्लेस' टीम के तौर पर अंतिम आठ में जगह बनाई।

सम्बंधित ख़बरें