अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय  फिल्म अकादमी पुरस्कार समारोह आज 

अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय  फिल्म अकादमी पुरस्कार समारोह आज 

नईदिल्ली [ महामीडिया] अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय  फिल्म अकादमी पुरस्कार के मुख्य कार्यक्रम से पहले, मशहूर हस्तियां शुक्रवार को संगीतमय IIFA Rocks 2023 के लिए पहुंचीं। फराह खान ने शानदार रेड वाइन कहर की ड्रेस चुनी। उन्होंने ग्रीन कारपेट पर शटरबग्स को पोज देते हुए ट्रॉफी के साथ भी पोज दिया। ग्रीन कारपेट पर उर्वशी रौतेला ने अपने लुक्स से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने आइस कलर की फर वाली ड्रेस कैरी की थी। पलक मुच्छल ने आईफा रॉक्स 2023 में ऐसी परफॉर्मेंस दी कि सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रैंड फिनाले अवार्ड्स 27 मई को होगा और इसकी मेजबानी अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल द्वारा की जाएगी। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण धवन, कृति सनोन, नोरा फतेही और रकुल प्रीत सिंह द्वारा शानदार परफार्म किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें