आईपीएल के टीवी दर्शकों की संख्या में 26 प्रतिशत की गिरावट
भोपाल [ महामीडिया] आईपीएल की टीवी दर्शकों की संख्या में लगभग 26% की भारी गिरावट दर्ज की गई है और टीवी रेटिंग्स करीब 18.8% तक कम हुई हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि टूर्नामेंट का 'डाउनफॉल' शुरू हो गया है बल्कि इसके पीछे दर्शकों की आदत में बदलाव और अन्य कई कारण हैं ।सबसे बड़ा कारण है दर्शकों का पारंपरिक टीवी से मोबाइल ऐप्स और कनेक्टेड टीवी की ओर शिफ्ट होना है । डिजिटल माध्यमों पर दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।