आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को हराया
भोपाल [ महामीडिया] आयरलैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 34 रन से हरा दिया। यह आयरलैंड की भारत के विरुद्ध इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली जीत है। बेलफास्ट में श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने के बाद भारत की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत के विरुद्ध खेले गए 12 इंटरनेशनल मैचों (9 टी-20, 3 वनडे) में आयरलैंड ने पहला मैच जीता। आयरलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को हराने वाली वह 11वीं टीम बनी। साथ ही टीम अब 8 टेस्ट खेलने वाले देशों के खिलाफ जीत दर्ज कर चुका है। अब केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ उसे पहली जीत का इंतजार है।