नवीनतम
हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ पर मुकदमा दर्ज
मुंबई [महा मीडिया] हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ अब कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनके पूर्व साथी वायलिन प्लेयर ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विल स्मिथ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फेमस शो "द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एयर" से की थी। ‘बैड बॉयज’ और ‘मेन इन ब्लैक’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। उनके 'बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी 2025' टूर की एक वायलिन वादक ने हॉलीवुड स्टार और उनकी मैनेजमेंट कंपनी पर दुर्व्यवहार और गलत तरीके से बर्खास्तगी का आरोप लगाया है। ये आरोप वायलिन प्लेयर ब्रायन किंग जोसेफ नाम के व्यक्ति ने लगाए हैं।