फिल्म आरआरआर का लाइव परफॉर्मेंस ऑस्कर में 

फिल्म आरआरआर का लाइव परफॉर्मेंस ऑस्कर में 

नईदिल्ली [ महामीडिया] गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में आरआरआर फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। इसके बाद ये गाना ऑस्कर 2023 के लिए भी नॉमिनेट हुआ। ऐसे में फिल्म डायरेक्टर  एसएस राजामौली और एक्टर राम चरण इस अवॉर्ड की तैयारियों में शामिल हो चुके हैं। बीते दिनों दोनों अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। जहां दोनों फिल्म को जमकर प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। वहीं अब इस अवॉर्ड से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि ऑस्कर अवॉर्ड में राहुल सिप्लीगंज और काल भैरव परफॉर्म करते नजर आएंगे।

सम्बंधित ख़बरें