मणिपुरी फीचर फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता

मणिपुरी फीचर फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता

भोपाल  [महामीडिया] मणिपुरी भाषा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘बूंग’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर दिया है। फिल्म ‘बूंग’ ने इस साल के ब्रिटिश फिल्म एवं टेलीविजन कला अकादमी पुरस्कार में बाल एवं पारिवारिक फिल्म श्रेणी में जीत हासिल की। यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है जिसने इस श्रेणी में पुरस्कार जीता। समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ जहां फिल्म की टीम मौजूद थी ।  ‘बूंग’ की यह जीत न सिर्फ भारतीय सिनेमा के लिए, बल्कि क्षेत्रीय भाषाओं की कहानियों के लिए भी एक बड़ा मुकाम मानी जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें