मणिपुरी फिल्म बोंग तीन पुरस्कारों से सम्मानित

मणिपुरी फिल्म बोंग तीन पुरस्कारों से सम्मानित

भोपाल [ महामीडिया] मणिपुरी फिल्म बोंग ने एक बार फिर से भारत का नाम रोशन किया है। इस बार निर्माता फरहान अख्तर की बोंग ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2026 में तीन अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार जीत कर इतिहास रचा है। बाफ्टा पुरस्कार विजेता मणिपुरी फिल्म बोंग ने न्यूयार्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में तीन पुरस्कार जीते। फिल्म के युवा नायक गुगुन किपगेन को उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता का पुरस्कार मिला जबकि फिल्म निर्माता लक्ष्मीप्रिया देवी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार प्राप्त हुआ। इसके साथ ही मणिपुरी फिल्म  बोंग को सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्म का खिताब भी मिला ।

 

सम्बंधित ख़बरें