मराठी अभिनेता रवींद्र का शव पुणे के एक गांव में मिला 

मराठी अभिनेता रवींद्र का शव पुणे के एक गांव में मिला 

भोपाल [ महामीडिया] 77 वर्षीय मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का शव पुणे के एक गांव में मिला है। वे पिछले करीब 8 महीनों से पुणे से सटे अंबी कस्बे में अकेले रह रहे थे। कमरे से बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत 5-6 दिन पहले हो गई हो। रवींद्र महाजनी को 80 के दशक में चॉकलेटी हीरो के रूप में जाना जाता था। मुंबईचा फौजदार और देवता में भूमिका के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। मुंबई निवासी महाजनी करीब आठ महीने से तलेगांव दाभाड़े के अंबी में जर्बिया सोसायटी में किराए के अपार्टमेंट में अकेले रह रहे थे। 
 

सम्बंधित ख़बरें