न्यूयॉर्क के म्यूजियम में मेट गाला का जलवा
भोपाल [ महामीडिया] न्यूयॉर्क के म्यूजियम में मेट गाला का आयोजन हुआ जहां कई बड़ी देश-विदेश की हस्तियों ने रेड कार्पेट पर फैशन को नई परिभाषा दी। इस साल मेट गाला की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट रखी गई है, जहां आने वाले सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड फैशन इज आर्ट है।ईशा अंबानी कस्टम साड़ी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। उनके जूलरी इंटीग्रेटेड ब्लाउज में मां नीता अंबानी के जूलरी कलेक्शन के ग्रीन एमराल्ड को भी शामिल किया गया है। इस पर 1800 कैरेट से अधिक हीरे जड़े हुए हैं, जिनके साथ पन्ना, पोल्की और कुंदन भी शामिल है। एना हैथवे ने पीजन पेंट वाली लॉन्ग गाउन पहनी थी। किम कर्दाशियन ऑरेंज मेटेलिक ड्रेस में पहुंचीं। बियोन्से ने स्केलेटन थीम ड्रेस के साथ फेदर ट्रेल कैरी की।