फीफा विश्व कप में मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराया
भोपाल [ महा मीडिया]
मेक्सिको ने एजटेका स्टेडियम में फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। मेक्सिको सिटी स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मैच में जीत हासिल कर मेक्सिको ने 40 साल का सूखा खत्म किया।टीम ने पहले हाफ में ही दोनों गोल दागकर जीत की मजबूत नींव रखी थी। जूलियन क्विनोनेस ने 22वें मिनट में गोल किया था, जबकि राउल जिमेनेज ने 31वें मिनट में गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। अब मेक्सिको का सामना राउंड ऑफ 16 में इंग्लैंड या डीआर कांगो से रविवार को होगा ।