नवीनतम
मेक्सिको की फातिमा मिस यूनिवर्स बनी
भोपाल [महामीडिया] मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब प्राप्त कर लिया है। फातिमा बोश 25 साल की हैं। भारत की तरफ से गईं मणिका विश्वकर्मा बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हुए टॉप-30 में पहुंचीं लेकिन टॉप- 12 में जगह नहीं बना सकीं। 4 राउंड के बाद टॉप-5 में थाइलैंड की प्रवीनर सिंह, फिलीपींस की आतिसा मनालो, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली, मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेस और कोट दी'वोआर की ओलिविया यासे ने जगह बनाई थी जिसके बाद मेक्सिको की फातिमा बोश की क्राउनिंग हुई। उन्हें मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया थेलविग ने क्राउन पहनाया। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से करीब 130 विश्व सुंदरी आई थीं, लेकिन मिस यूनिवर्स का खिताब फातिमा बोश ने जीत लिया है। वहीं इस प्रतियोगिता की पहली रनर-अप मिस थाईलैंड रहीं।