सत्ताईस साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होगी 

सत्ताईस साल बाद भारत में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होगी 

भोपाल [ महामीडिया] भारत मिस वर्ल्ड के 71वें संस्करण की मेजबानी करेगा। यानी इस साल मिस वर्ल्ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता भारत में आयोजित होने जा रही है। बता दें कि इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी 27 साल बाद भारत में की जाएगी। आखिरी बार ये 1996 में भारत में आयोजित हुई थी। मिस वर्ल्ड संगठन के जूलिया मॉर्ले ने नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी । उन्‍होंने कहा कि "यह आयोजन के जरिए हम भारत की अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे।"
 

सम्बंधित ख़बरें