पुर्तगाल फुटबॉल विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में
भोपाल [महामीडिया]
पुर्तगाल ने फुटबॉल विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने आज शुक्रवार के पहले मुकाबले में क्रोएशिया को 2-1 से हराया। अब पुर्तगाल का मुकाबला 2010 की चैंपियन स्पेन से 7 जुलाई को होगा। स्पेन ने गुरुवार के आखिरी मैच में ऑस्ट्रिया को 3-0 से हराया। टीम ने 2010 के बाद पहली बार नॉकआउट मैच जीता है।टोरेंटो स्टेडियम में इवान पेरिशिच ने हाफ टाइम के बाद गोल कर क्रोएशिया को 1-0 से आगे कर दिया। 68वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी पर बराबरी का गोल दागा। फुल टाइम तक स्कोर 1-1 रहा। इंजरी टाइम में गोंसालो रामोस ने हेडर से गोल कर पुर्तगाल की जीत लगभग पक्की कर दी। इस ऐतिहासिक मैच में कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंजालो रामोस ने पुर्तगाल के लिए शानदार गोल दागे।