फिल्म हनुमान अंश का जोरदार प्रदर्शन

फिल्म हनुमान अंश का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल [ महा मीडिया] 

फिल्म  हनुमान अंश ने राजस्व के मामले में हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया है। पांचवें वीकेंड पर इस मूवी ने धुआंधार कलेक्शन कर हर किसी को चौंका दिया है। फिल्म हनुमान अंश को सात अगस्त सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के 31वें दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया जिसकी मदद से अब नीम करोली बाबा की इस बायोपिक फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 115 करोड़ के पार पहुंच गई है। इस आधार पर हनुमान अंश अब सिनेमा जगत की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसने पांचवें वीकेंड में इतनी अधिक कमाई की है।

 

सम्बंधित ख़बरें