प्रीति झंगियानी भारतीय आर्म रेसलिंग की मजबूत आवाज बनकर उभरी

प्रीति झंगियानी भारतीय आर्म रेसलिंग की मजबूत आवाज बनकर उभरी

मुंबई [महामीडिया] एक समय बॉलीवुड की एलीगेंट अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाने वाली प्रीति झंगियानी आज भारतीय आर्म रेसलिंग की सबसे मजबूत आवाज हैं। पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रेसिडेंट और एशियन आर्म रेसलिंग फेडरेशन की पहली महिला वाइस प्रेसिडेंट बनकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। ‘पंजा’ को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का उनका सपना प्रो पंजा लीग की सफलता के साथ साकार हो रहा है।प्रीति मानती हैं कि यह खेल भारत की मिट्टी से जुड़ा है। कम खर्च वाला सबके लिए और दिल से खेला जाने वाला। अब उनका लक्ष्य है आर्म रेसलिंग को एशियन और ओलिंपिक गेम्स तक पहुंचाना।

सम्बंधित ख़बरें