व्हाइट हाउस में पेन मसाला ग्रुप की प्रस्तुति 

व्हाइट हाउस में पेन मसाला ग्रुप की प्रस्तुति 

भोपाल [ महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले ए-कैपेला ग्रुप पेन मसाला ने बॉलीवुड के गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। ए-कैपेला के कलाकार बिना वाद्ययंत्रों के गाने गाते हैं। इस ग्रुप में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के छात्र शामिल हैं। पेन मसाला ने सबले पहले फिल्म 'दिल से' का 'छैंया-छैंया' गाना गया। इसके बाद फिल्म 'जोधा-अकबर' के गाने 'जश्न ए बहारा' पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले के हिट ट्रैक 'वीवा ला विडा' पर भी प्रस्तुति दी। यह ग्रुप पहले भी व्हाइट हाउस में परफॉर्म कर चुका है।

सम्बंधित ख़बरें