शाहरुख खान की पत्नी के नाम सोलह सौ करोड़ की सम्पत्ति

शाहरुख खान की पत्नी के नाम सोलह सौ करोड़ की सम्पत्ति

मुंबई (महामीडिया): बॉलीवुड के किंग खान की लाइफस्टाइल के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन उनकी पत्नी गौरी खान की लग्जरी लाइफ भी शाहरुख से कम नहीं है। शादी के बाद से ही गौरी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने डिजाइनिंग के अपने जुनून को पेशे के रूप में चुना। अंबानी समेत कई मशहूर हस्तियों के घरों का इंटीरियर डिजाइन गौरी कर चुकी हैं। गौरी खान आज टॉप सुपर बिजनेस वुमन हैं।

इंग्लिश मैगजीन लाइफस्टाइल की रिपोर्ट के मुताबिक गौरी खान 1600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास 200 करोड़ का मुंबई में घर, 150 करोड़ का स्टूडियो और 7 करोड़ की कार है। शाहरुख और गौरी का घर मन्नत भारत के सबसे खास घरों में शुमार है। 200 करोड़ की कीमत के इस घर का इंटीरियर गौरी खान ने ही डिजाइन किया है। इस आलीशान बंगले में आपको कई मॉडर्न चीजें मिल जाएंगीं। 27,000 वर्ग फीट में फैले इस बंगले के नेम प्लेट की कीमत ही 25 लाख रुपए है।
गौरी खान के पास एक संपत्ति और भी है जो दुबई में है। इसे नखील डेवलपर्स ने गिफ्ट किया था। दुबई की जन्नत कहे जाने वाले पाम जुमेराह बीच पर बने इस आलीशान विला K-93 में 6 बेडरूम हैं, जो कुल 8,500 स्क्वायर फीट एरिया में फैला है। इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए है। गौरी ने ही इसका इंटीरियर डिजाइन किया है। दुबई के अलावा गौरी खान का लंदन के पार्क लेन में भी एक घर है। इस घर में वो परिवार के साथ छुट्टियां मनाती हैं। इस घर की कीमत 172 करोड़ रुपए है।
 

सम्बंधित ख़बरें