राखी सावंत का पति गिरफ्तार 

राखी सावंत का पति गिरफ्तार 

भोपाल [ महामीडिया] राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल बीती रात राखी ने आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद आदिल को आज राखी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया है कि आदिल ने उनके पैसे और गहने ले लिए हैं. राखी ने अपने पति पर धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए हैं. जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है.

सम्बंधित ख़बरें