अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को राहत 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को राहत 

नईदिल्ली [ महामीडिया]  अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी को एक बड़ी राहत मिली है। साल 2007 में राजस्थान में एक प्रचार कार्यक्रम में अमेरिकी एक्टर रिचर्ड गेरे ने स्टेज पर सबके सामने शिल्पा शेट्टी को किस कर दिया था। जिसके बाद इस मामले में काफी बवाल मचा था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था और खूब खरी-खोटी सुनाई थी। हालांकि, ये मामला यहीं नहीं रुका बल्कि एक्ट्रेस पर कई एफआईआर भी दर्ज करवाई गईं। अब इतने सालों बाद कोर्ट में शिल्पा पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें