फिल्म रामायण में माता सीता का रोल निभाएंगी पल्लवी

फिल्म रामायण में माता सीता का रोल निभाएंगी पल्लवी

नई दिल्ली [ महामीडिया] फिल्म रामायण का निर्देशन हो रहा है,जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। तो वहीं माता सीता के अवतार में साई पल्लवी दिखाई देंगी। इसी बीच अब हाल ही में किसी सोर्स ने फिल्म के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक कर दी है जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में रणबीर भगवान राम और साई मां सीता के अवतार में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को फिलहाल हम आपको नहीं दिखा सकते हैं लेकिन आप ट्वीटर पर वायरल हो रही तस्वीरों में रणबीर को राम अवतार में और साई को सीता अवतार में जरूर देख सकते हैं। उम्मीद है आपको दोनों का शानदार लुक पसंद आएगा। वहीं रणबीर और साई से पहले रामायण के सेट्स से एक्टर अरुण गोविल और एक्ट्रेस लारा दत्ता की तस्वीरें भी लीक हुई थीं। जिसमें अरुण राजा दशरथ के लुक में नजर आए थे। वहीं लारा दत्ता, रानी कैकयी के अवतार में दिखी थीं।

सम्बंधित ख़बरें