फिल्म सेंसर बोर्ड पर गंभीर आरोप 

फिल्म सेंसर बोर्ड पर गंभीर आरोप 

मुंबई [ महामीडिया] तमिल अभिनेता विशाल ने गुरुवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन मुंबई के अफसरों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उनके इस स्टेटमेंट से इंडस्ट्री में हर कोई स्तब्ध है। सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी ने कहा कि आज के वक्त में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन  में बड़े पैमाने पर करप्शन हो रहा है। यह सब बोर्ड के रविंद्र भाकर के संज्ञान में हो रहा है। पहलाज ने कहा कि सेंसर बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन प्रसून जोशी कभी ऑफिस नहीं जाते। वो घर पर फाइलें मंगाकर चेक करते हैं।पूरा मामला तमिल एक्टर विशाल की फिल्म मार्क एंटनी से संबंधित है। उनका आरोप है कि इसी फिल्म के हिंदी वर्जन को सेंसर से पास करवाने के लिए उन्हें मुंबई में बैठे अधिकारियों को 6.5 लाख रुपए की रिश्वत देनी पड़ी।

सम्बंधित ख़बरें