महेश्वर में फिल्म माय हीरो की शूटिंग

महेश्वर में फिल्म माय हीरो की शूटिंग

 नईदिल्ली [ महामीडिया]  हेरिटेज पर्यटन नगरी महेश्वर में माय हीरो डाक्यूमेंट्री कन्नड़ फिल्म की शूटिंग हुई। जिसमें हालीवुड फिल्म अभिनेता जिलाली रेज कल्लाह मुख्य किरदार निभा रहे हैं।फिल्म को अनेक भाषाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा। नगर में बनने वाली हैंडलूम महेश्वरी साड़ी नगर का पुरातात्विक इतिहास सहित कई विषयों को फिल्मों में दर्शाया जाएगा। फिल्म की कहानी के अनुसार किसी कारण से फिल्म के अभिनेता भारत आते हैं और महेश्वर के घाट पर एक लड़के से मिलते हैं जो पढ़ाई व एनजीओ के लिए काम करने के साथ यहाँ गाइड के तौर पर भी काम करता हैं। लड़का ही इस विदेशी सेना अधिकारी को नगर के इतिहास से रूबरू कराता है।

सम्बंधित ख़बरें