ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर फिल्म का गाना

ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर फिल्म का गाना

नईदिल्ली [ महामीडिया]  'द अकेडमी' ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का फेमस गाना 'दीवानी मस्तानी' को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। बता दें ये गाना दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था। फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी। जिसके 9 साल बाद ऑस्कर ने एक्ट्रेस को ट्रिब्यूट दिया है।'द एकेडमी' के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पॉपुलर सॉन्ग 'दीवानी मस्तानी' का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में गाने की डीटेल्स दी गई हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के 'दीवानी मस्तानी' (सिंगर श्रेया घोषाल द्वारा गाया गया) गाने पर दीपिका पादुकोण की परफॉर्मेंस। 
 

सम्बंधित ख़बरें