संगीत कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम पर हमला 

संगीत कार्यक्रम के दौरान सोनू निगम पर हमला 

नईदिल्ली  [ महामीडिया] सोमवार देर शाम मुंबई के चेंबूर में एक संगीत समारोह में शिवसेना के विधायक प्रकाश फतरपेकर के बेटे स्वप्निल फतरपेकर ने गायक सोनू निगम और उनकी टीम पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी टीम के कुछ लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। हालांकि, वह खुद ठीक हैं। हमले के समय उनके बॉर्डीगार्ड ने उनकी जान बचाई। सोनू निगम ने कहा, "मैं ठीक हूं, लेकिन मेरे भाई (दोस्त रब्बानी खान) को चोट लगी है। मेरे बॉडीगार्ड को भी चोट लगी है।" रब्बानी भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिवंगत गुरु उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के बेटे हैं। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो चुकी है। आपको बता दें कि विधायक फतरपेकर के बेटे स्वप्निल फतरपेकर ने गायक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। मना करने के बाद भी वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। सोनू निगम की टीम ने उन्हें नहीं पहचाना। सेल्फी देने से मना करने पर स्वप्निल और उनके समर्थकों ने सोनू निगम और उनकी टीम पर हमला कर दिया।
 

सम्बंधित ख़बरें