सितारों की डिनर पार्टी 

सितारों की डिनर पार्टी 

भोपाल [ महामीडिया] मशहूर फुटबॉलर डेविड बेकहम कल भारत और न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच देखने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इस मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद फुटबॉलर सोनम कपूर के घर डिनर पर पहुंचे।दरअसल सोनम कपूर ने पति आनंद के साथ मिलकर डेविड बेकहम के लिए अपने घर में डिनर होस्ट किया। इस गाला डिनर में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर को भी देखा गया।अर्जुन कपूर ने पैपराजी को देखकर नमस्ते किया। वहीं अनिल कपूर ने पैपराजी को ग्रीट किया। शाहिद कपूर भी वाइफ मीरा के साथ इस गाला में जाते दिखे। आदित्य ठाकरे भी इस डिनर में पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें