नवीनतम
बॉक्स ऑफिस पर तीन हिंदी फिल्मों का जोरदार प्रदर्शन
भोपाल [ महामीडिया] फिल्म ‘गदर-2’ सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही। फिल्म ने अपने तीसरे सोमवार को भी 4.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। गदर-2 ने अपने तीसरे वीकेंड पर 36.95 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अब हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म के आगे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सिर्फ दो ही हिंदी फिल्में हैं। 543 करोड़ की कमाई के साथ पठान टॉप पर है। वहीं 510 करोड़ कमाने वाली बाहुबली-2 दूसरे नंबर पर है।दूसरी तरफ अपने फर्स्ट वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म करने वाली ड्रीम गर्ल-2 ने सोमवार को 5.42 करोड़ रुपए की कमाई की। वर्किंग डे पर देखा जाए तो यह कमाई अच्छी है। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 46.13 करोड़ रुपए हो चुका है।