स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड 

स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड 

भोपाल [ महामीडिया] सोमवार की रात मुंबई के ताज लैंड्स एंड में स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड 2024 होस्ट किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड के सभी सेलेब्स शामिल होने पहुंचे। कियारा आडवाणी अवॉर्ड फंक्शन में बेहद ग्लैमरस लुक में पहुंची थीं। इवेंट में कियारा स्काई ब्लू कलर का ऑफ शोल्डर हाई स्लिट ड्रेस पहने दिखाई दीं। वहीं शिल्पा शेट्टी का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने फुल स्लीव वाली ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ एक स्टाइलिश फ्लोर लेंथ स्कर्ट कैरी की थी।  शहनाज गिल रेड डिप नेक गाउन पहने दिखाई दीं। शहनाज ने कर्ली हेयर, ग्लोसी मेकअप और डायमंड टोप्स के साथ अपना लुक पूरा किया।अक्षय कुमार और बॉबी देओल फॉर्मल लुक में नजर आए। दोनों एक्टर गले मिलते दिखाई दिए।

सम्बंधित ख़बरें