फिल्म कृष्णावतारम् का सफल प्रदर्शन
भोपाल [ महामीडिया] फिल्म कृष्णावतारम् ने पहले दिन गुरुवार को 50 लाख के साथ ठीकठाक ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने थोड़ी बढ़त दिखाई और 1.28 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म की कमाई और बढ़कर 2.70 करोड़ रुपये हो गई। वहीं वीकेंड की बात करें तो सबसे ज्यादा फिल्म ने रविवार को ही कमाई की है। 'कृष्णावतारम पार्ट 1' को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री कर दिया गया है।