फिल्म 'बंदर' का टीजर रिलीज
भोपाल [ महामीडिया] क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बंदर' का टीजर 7 मई 2026 को जारी कर दिया गया है जिसमें वह एक पुराने टीवी स्टार के रूप में रेट्रो लुक में नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 1 मिनट 29 सेकंड के इस टीजर में दमदार स्टार कास्ट भी नजर आ रही है। टीजर एक 'मी टू' के ट्विस्ट और रेट्रो वाइब वाली सस्पेंस थ्रिलर की झलक देता है जो एक पुलिस स्टेशन और पतन की कहानी दिखाता है।